भयानक बाइक दुर्घटना।,दुर्घटनाको दृश्य यस्तो देखियो
धार्मिकस्थल पर स्कूटी से जा रही महिला को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी, जिससे महिला समेत उसके दो बच्चे घायल हो गए। तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
थाना धर्मकोट के एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि गांव चुघाकलां निवासी 35 वर्षीय गुरजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि वह 17 अक्टूबर की शाम को सवा छह बजे गांव के बाहर कडियाल रोड पर स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए स्कूटी से अपने दो बच्चों के साथ जा रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने तेज रफ्तार लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह तीनों घायल हो गए। मामले की जानकारी परिजनों पुलिस को देने पर उनको सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने उसके बयान पर जतिंदर सिंह, रवि लखविंदर सिंह निवासी कोठे फतेहदीन जगरांव के खिलाफ केस दर्ज किया है।
